वंडर वॉल पुट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर NH -2 पर गिर गया
आगरा | आगरा दिल्ली हाईवे NH 2 पर आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली की ओर से आ रहा Wonder Wall Putti से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मथुरा की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ गिर पड़ा|
बता दे की दिवाली त्यौहार आने ही वाला इसलिए लोगों के घरों में साफ सफाई और पेंटिंग आदि का कार्य खूब जोर से चल रहा है ऐसे में वॉल पुट्टी की भी खपत बहुत ज्यादा है डिस्ट्रीब्यूटर ने अच्छा खासा स्टॉक खरीद कर रखा है|
वॉल पुट्टी के ट्रैकों के ट्रक भर कर आ रहे हैं ऐसे ही एक ट्रक Wonder वॉल पुट्टी का आगरा आ रहा था | दिल्ली की और से आगरा आते समय ट्रांसपोर्ट नगर जयराम मार्बल के सामने ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे के दूसरी तरफ मथुरा जाने वाले रास्ते पर गिर पड़ा | ट्रक का चैंबर चेसिस से अलग हो गया और सारा माल हाईवे पर बिखर गया इससे कंपनी को बहुत नुकसान होने की उम्मीद है क्योंकि ज्यादातर पुट्टी के बैग हदसे में फट गए|
ट्रांसपोर्ट नगर पर लगा जाम
हाईवे पर पुट्टी के बैग बिखर जाने से पुलिस ने रास्ते को बंद कर दिया और सारा ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस रोड की ओर कर दिया | नैशनल हाईवे और सर्विस रोड का ट्रैफिक एक रूट पर होने की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ा|