पहले 20 करोड़, फिर 200 और अब 400 करोड़ की मांगी फिरौती
मुंबई/तेलगाना | रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी को मिला धमकी भरा ईमेल, 400 करोड़ की मांग पूरा न करने पर जान से मरने की धमकी दी। पहले दो ईमेल नजरअन्दाज करने पर बढ़ाई फिरौती की मांग।
मुकेश अम्बानी देश के दिग्गज कारोबारियों में से एक है। लेकिन एक सक्श लगातार धमकी भरे ईमेल अम्बानी की आधिकारिक ईमेल पर भेज रहा है। पहला ईमेल 26 अक्टूबर को आया जिमसे 20 करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की गयी। मांग पूरी न करने पर अम्बानी को गोली मरने की बात कही गयी। उसके बाद दो ईमेल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच में मिले जिसमे फिरौती की मांग २० करोड़ की जगह २०० करोड़ रूपये की गयी और साथ में पहले के ईमेल को नजर अंदाज करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी।
तीसरी बार में मांगे 400 करोड़
पहले ईमेल में 20 करोड़, दूसरे में 200 करोड़ की फिरौती की मांग की गयी और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं अब एक तीसरा ईमेल और आया उसमे धमकी देने वाले ने इसबार 400 करोड़ की मांग राखी और कहा 'आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते है। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रूपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती। '
तेलगाना से पकड़ा आरोपी को
आखिरकार पुलिस ने मुकेश अम्बानी को धमकी देने आरोपी पकड़ने के लिए शिकंजा कस लिया और उससे पकड़ लिया। गामदेवी पुलिस का कहना है की एक अभियुक्त को तेलगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गणेश रमेश बंपारधी के रूप में गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड में ले लिया और अदालत में पेश किया गया, जहा उससे ८ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
