बेटी को राजा मंडी स्टेशन पर छोड़ने गए आगरा के डॉक्टर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

Shivam Garg
0
आगरा | 5 नवम्बर 2023 |आगरा के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह गालव की राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई वह अपनी बेटी को राजा मंडी स्टेशन पर छोड़ने गए थे| ट्रेन से उतरते समय उनका पैर किसी चीज में उलझने के कारण अचानक ट्रेन के नीचे गिर गये ट्रेन के नीचे आने से उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए |

घटना आज सुबह रविवार की है| शहर के जाने-माने डॉक्टर लाखन सिंह गालव अपनी बेटी को राजा मंडी स्टेशन पर छोड़ने आए थे जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर महाकौशल एक्सप्रेस आई वह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए ट्रेन में चढ़ गए ट्रेन गए | ट्रेन के रुकने का समय 2 मिनट का था, इसी दौरान ट्रेन चल दी. ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आ गए.  वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई लेकिन ट्रेन जब तक गति पकड़ चुकी थी जिसके कारण उनका शरीर दो भागों में विभाजित हो गया और उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई|
हादसे की जानकारी जेसे ही स्वजन और अन्य चिकित्सकों को हुई वह तुरंत रेलवे स्टेशन पर आ गए और पुलिस भी वहां पहुंच गई| ईधर जब उनकी बेटी को हादसे का पता चला तो वह अगर आगरा केन्ट रेलवे स्टेशन पर उतर गई और तुरंत राजा मंडी स्टेशन पर आ गई| इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया|
डॉक्टर लाखन सिंह गालव शहर के जाने-माने डॉक्टर थे और पुष्पांजलि मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल आगरा में प्रैक्टिस करते थे| उनके इस हादसे से चिकित्सीय क्षेत्र को बहुत नुकसान हुआ है | पूरा चिकित्सा जगत में शोक छाया हुआ है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)