पीडब्लूडी कर्मचारी की हत्या
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में हुई पीडब्लूडी कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है कर्मचारी की हत्या उसके ही बेटों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला घोटकर की थी सोमवार को बेटा और उसके तीन दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है मृतक के छोटे बेटे ने दोस्तों को एक-एक लाख रुपए का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
जानिए पूरा मामला
यह घटना 22 नवंबर की है फतेहाबाद थाना क्षेत्र में पीडब्लूडी कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी एसीपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि पीडब्लूडी कर्मचारी राम प्रकाश फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर का रहने वाला था 22 नवंबर को फतेहाबाद में अपने रिश्तेदार की शादी में आया था रात को वह खेत पर सोने के लिए गया था अगले दिन सुबह राम प्रकाश की लाश मिली और उसका गला कसा हुआ था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और हत्याकांड का खुलासा कर रही थी
बेटों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में पुलिस का शक मृतक के छोटे बेटे पर गया सोमवार सुबह पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि उसका बेटा व तीन अन्य साथी बाइक से कहीं भागने की फिराक में शंकरपुर घाट पर हैं इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके छोटे बेटे और तीन दोस्तों को अरेस्ट कर लिया मृतक का बेटा श्री ओम ने बताया खर्च के लिए जब भी वह पिता से पैसे मांगता था तो वह नहीं देते थे तभी उसने अपने दोस्तों के साथ पिता की हत्या की योजना बनाई और पिता की मौत के बाद नौकरी का पैसा मिलने की आस में उसने अपने तीनों दोस्तों को एक एक लाख रुपए देने की बात कही। बात तय हो जाने पर दोस्त बबलू व जय किशन बाइक से मीठपुरा पहुंचे दोनों पिता को अपनी बाइक पर बीच में बिठाकर लेकर आए रास्ते में शंकर भी मिल गया श्री ओम और बबलू ने गमछा से राम प्रकाश का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
