जम्मू के राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता हुए शहीद ...कल शाम तक आएगा पार्थिक शरीर

Shivam Garg
0

आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता हुए शहीद


आगरा के ताज नगरी के रहने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता वसंत गुप्ता के 26 साल के बेटे कैप्टन शुभम गुप्ता नौ पैरा स्पेशल फोर्स में जम्मू में तैनात थे । दीपावली पर मां से वीडियो कॉल के जरिए कहा था की नवंबर के अंत में छुट्टी पर घर आऊंगा लेकिन बुधवार शाम 5 बजे परिजनों को सूचना मिली कि राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में कैप्टन शुभम गुप्ता घायल हो गए हैं परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए। शाम को खबर मिली कि कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हो गए हैं।

पहले ही प्रयास में सेवा में चयन

कैप्टन शुभम गुप्ता  का 2015 में  पहले ही प्रयास में चयन हो गया था 2018 में वे सेना में अधिकारी बने। 9 अक्टूबर को उन्होंने अपना 26 वां जन्मदिन मनाया था।

100 में से एक कमांडो का होता है चयन

100 जांबाज जवानों में से एक जांबाज का नौ पैरा मैं होता है चयन जिसमें से शुभम गुप्ता का चयन नौ पैरा में था ऐसे कमांडो को प्रशिक्षण दिया जाता है पैराशूट से किसी भी दुर्गम जगह पर उतर सकते हैं और किसी भी परिस्थिति में रह सकते हैं।

आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)