NEET की तैयारी कर रहे छात्र की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर कर मौत

Shivam Garg
0

दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने पर डॉक्टर के बेटे की गई जान

आगरा। 23 नवम्बर 2023, गुरुवार की सुबह आगरा के शास्त्रीपुरम के कृष्णा लोक अपार्टमेंट में देने वाले डॉक्टर के 17 वर्षीय बेटे आदित्य सिंह की घर की दूसरी मंजिल से गिरकर संदेश हालत में मौत हो गई।

सिकंदरा स्थित शास्त्रीपरम के कृष्णा लोक अपार्टमेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 207 में डॉ. वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। डाक्टर वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में तैनात हैं। उनके दो बेटे हैं. उनका छोटा बेटा आदित्य सिंह 12वीं कक्षा का छात्र था। वह आगरा के आकाश इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रहा था।

मोबाइल पर कर रहे थे बात

स्वजन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आदित्य मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। वह अपने दूसरे मंज़िल स्थित फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। आदित्य बालकनी में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे।  इसी दौरान नीचे गिर गए। लोगों को तेज आवाज सुनाई दी और लोग चिल्लाने लगे तो परिजन बालकनी में पहुंचे।

मौके पर पुलिस भी पहुच गयी। सिकंदरा थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सीढ़ियां बालकनी से ही लगी हुई हैं और आदित्य की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)